Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

143 तक की रफ्तार से कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने वाले रजत दलाल ने किया सरेंडर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 3 September, 2024
फरीदाबाद (हरियाणा) में कार से बाइक सवार को टक्कर मारने वाले फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने थाने में सरेंडर किया है। रजत ने एक शोरूम की कार को टेस्ट ड्राइव के दौरान 143 किलोमीटर/घंटा तक रफ्तार से चलाया था और 116 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारी थी। घटना का वीडियो सामने आया था।