'औकात' बताने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने 3 बदमाशों पर रखा ₹5-₹5 का इनाम
उत्तराखंड पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहे 3 अपराधियों पर ₹5-₹5 का इनाम रखा है। उधमसिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया, "अपराधी अपने ऊपर घोषित राशि को बड़े गर्व से बताते हैं...ऐसे कुछ लोगों को हमने चिन्हित किया है...समाज में इन अपराधियों की क्या औकात है...इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।"
read more at Hindustan Times


