आर्सेलर मित्तल कंपनी में हो सकती है 600 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस में स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट्स, छंटनी से उत्तरी फ्रांस में कंपनी की 7 साइट्स प्रभावित होंगी। कंपनी यूरोपीय स्टील सेक्टर में संकट का सामना कर रही है। गौरतलब है कि आर्सेलर मित्तल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।
read more at MoneyControl


