1 शेयर पर ₹12 का डिविडेंड देगी सरकारी कंपनी महानगर गैस लिमिटेड
सरकारी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 फरवरी तय की गई है। कंपनी के मुताबिक, शेयरहोल्डरों को ₹10 की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹12 का डिविडेंड दिया जाएगा। वहीं, 28 फरवरी तक शेयरहोल्डरों को बैंक खाते में डिविडेंड के पैसे मिल जाएंगे।
read more at इंडिया टीवी


