ट्रैक पर बर्फ जमा होने के कारण बनिहाल-बारामूला रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं की गईं स्थगित
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच पटरियों पर बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पहले डब्ल्यूडीएम इंजन के साथ एक 'स्नो कटर' को ट्रैक पर चलाया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


