Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है वेस्ट नाइल फीवर जिसके मामले केरल में हुए हैं दर्ज?

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 8 May, 2024
केरल में वेस्ट नाइल फीवर के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह मच्छरों की क्यूलेक्स प्रजाति से फैलता है और इंसानों में वेस्ट नाइल वायरस से जानलेवा न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है। इसके सामान्य लक्षण बुखार/थकान/शरीर में खुजली/उल्टी/लकवा/लिम्फ ग्रंथियों में सूजन और याददाश्त जाना हैं। इससे सर्वाधिक खतरा वृद्धों, बच्चों और कमज़ोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को होता है।