Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहले 'मुख्य आर्थिक ज्योतिषी' नियुक्त करें: सीतारमण के ब्रह्मांड की तस्वीरें शेयर करने पर चिदंबरम

short by shashank mishra / on Thursday, 14 July, 2022
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट किया, "हमें ताज्जुब नहीं है कि वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) ने जुपिटर, प्लूटो और यूरेनस की तस्वीरें उस दिन ट्वीट कीं जब मुद्रास्फीति (जून में) 7.01% (रहने) की खबरें आई थीं।" उन्होंने आगे लिखा, "सबसे पहले उन्हें (सीतारमण) एक नया सीईए (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) नियुक्त करना चाहिए।"