अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने की 'आप' नेता राघव चड्ढा से सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली। परिणीति ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "और मैंने हां कह दिया...💍।" सगाई में परिणीति की कज़न प्रियंका चोपड़ा, फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आदित्य ठाकरे समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
read more at इंडिया टीवी


