ऐक्टर कालीदास ने प्रेमिका से की शादी, उसी मंदिर में लिए फेरे जहां माता-पिता ने की थी शादी
ऐक्टर कालिदास जयराम ने रविवार को गुरुवायुर मंदिर (केरल) में पारंपरिक समारोह में अपनी प्रेमिका व मॉडल तारिणी कलिंगरायर के साथ शादी कर ली। गौरतलब है, इसी मंदिर में ऐक्टर के माता-पिता और मलयालम ऐक्टर्स जयराम व पार्वती ने 1992 में शादी की थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में कालिदास की बहन की शादी भी इसी मंदिर में हुई।
read more at Times Now नवभारत


