Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को हराया, महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 20 February, 2023
महिला टी20 विश्व कप 2023 में रविवार को न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड 4-अंकों के साथ अंकतालिका (ग्रुप-1) में 2 नंबर पर पहुंच गया और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है। न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवरों में 162/3 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका को 15.5 ओवरों में 60 रन पर ढेर कर दिया।