Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 18 August, 2023
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "पार्टी के सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी (पार्टी महासचिव) चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।" अजय गुरुवार को ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
read more at ABP न्यूज़