आपको 1 मौका दे रहे, अगर आप गलतियां दोहराती हैं तो लगेगा आजीवन बैन: विनेश से डब्ल्यूएफआई
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने कथित अनुशासनहीनता को लेकर अस्थाई रूप से निलंबित हुईं रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ कार्रवाई खत्म कर दी है। बकौल डब्ल्यूएफआई, भले ही कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं था लेकिन विनेश को गलतियां सुधारने का एक मौका मिलेगा। डब्ल्यूएफआई के मुताबिक, अगर विनेश अपनी गलतियां दोहराती हैं तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लगेगा।
read more at ABP न्यूज़


