पत्नी ने डांस करना नहीं छोड़ा तो पति ने गला घोंटकर की हत्या, फिर किया पुलिस को फोन
उन्नाव (यूपी) में बालकिशन नामक शख्स ने माधुरी नामक डांसर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह डांस छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसे लेकर लंबे समय से विवाद के बाद माधुरी मायके चली गई थी और बालकिशन ने सुलह के बहाने उसे बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोनकर जुर्म कबूला।
read more at हिन्दुस्तान


