Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कौनसी 3 चीज़ें वह कभी नहीं करेंगे

short by Monika sharma / on Tuesday, 4 March 2025
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यतिन सागवेकर ने कहा है कि वह 3 चीज़ें कभी नहीं करेंगे। पहला है अधपका स्ट्रीट फूड खाना क्योंकि इससे पैरासाइट ब्रेन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। दूसरा है बार-बार सिरदर्द/चक्कर आदि आने को नज़रअंदाज़ करना क्योंकि ये माइग्रेन/ स्ट्रोक/ब्रेन ट्यूमर के संकेत हो सकते हैं। तीसरा है न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में खुद दवाएं लेना या बंद कर देना।