0 बैलेंस वाले खातों से निकलने लगे नोट तो हरियाणा में उमड़ी लोगों की भीड़, बंद कराने पड़े ATM
राजस्थान के अलवर व हरियाणा के मेवात सीमा क्षेत्र में बुधवार रात एक बैंक के कई एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते ज़ीरो बैलेंस वाले खातों से रुपए निकलने का दावा किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, वायरल सूचना के बाद एटीएम पर भीड़ उमड़ने लगी व पुलिस को 15+ एटीएम बंद कराने पड़े। मामले में बैंक ने कोई बयान नहीं दिया।
read more at News24 हिन्दी


