पाक नेता ने कारगिल युद्ध को लेकर की सेना की आलोचना; कहा- भारत में छोड़ दिए थे सैनिकों के शव
पाकिस्तान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज़ल के नेता मौलाना फज़लुर रहमान ने भारत के साथ 1999 के कारगिल संघर्ष से निपटने के पाकिस्तानी सेना के रवैये की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "क्या आप बता सकते हैं...आपको शहीदों के कितने ताबूत मिले? आपने शहीदों को...हिंदुओं के हाथों में छोड़ दिया।" बकौल रहमान, पाकिस्तानी सेना ने अपने शहीद सैनिकों की संख्या भी छुपाई।
read more at Hindustan Times


