बिहार में सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बारातियों की कार, 4 लोगों की मौके पर मौत
बेगूसराय (बिहार) में रविवार तड़के नैशनल हाईवे पर बारात से लौट रही स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, तेज़ रफ्तार कार का टायर अचानक पंचर हो गया जिससे वह अनियंत्रित हो गई। मृतकों में 2 सगे भाई शामिल हैं।
read more at News18 हिंदी


