नेपाल बाढ़ में फंसे ऐक्टर खरज मुखर्जी, बेटे ने बताया कैसा है हाल
नेपाल के पोखरा में शूटिंग के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण बंगाली अभिनेता खरज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा मुखर्जी वहां फंस गए हैं। वे 20 अगस्त को एक बांग्लादेशी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे। उनके बेटे तमघ्न मुखर्जी ने वीडियो में बताया कि उनके माता-पिता पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द कोलकाता लौटेंगे।
read more at News18 हिंदी


