'वर्क फ्रॉम होम' खत्म होने पर एमेज़ॉन के 73% कर्मचारी छोड़ना चाहते हैं नौकरी: रिपोर्ट
'ब्लाइंड' के मुताबिक, एमेज़ॉन के सीईओ ऐंडी जेस्सी के 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म कर कर्मचारियों के 2 जनवरी से हफ्ते में 5-दिन ऑफिस जाने के आदेश के बाद कंपनी के 73% कर्मचारी नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। 91% कर्मचारियों ने 'बेहद असंतोष' जताया है और 80% कर्मी ऐसे सहकर्मियों को जानते हैं जो दूसरी नौकरी तलाश रहे हैं।
read more at लेटेस्टली


