Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अगवा हुई लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगे रुपए, भाई ने की आत्महत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 27 July, 2023
चूरू (राजस्थान) में सोमवार को एक युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली और उसे बचाने गए दोस्त की भी डूबकर मौत हो गई। बकौल परिजन, डेढ़ महीने पहले अगवा हुई युवक की बहन को ढूंढने के लिए पुलिस ने रुपए मांगे थे जिससे हताश होकर उसने आत्महत्या की। मामले में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर हुए हैं।