इलाहाबाद एचसी ने फर्ज़ी मुकदमा दर्ज कराने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया ₹15 लाख का जुर्माना
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 3 प्रोफेसरों के खिलाफ एससी-एसटी कानून के तहत फर्ज़ी मुकदमा दर्ज कराने वाली एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर ₹15 लाख का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सिर्फ बदला लेने की नीयत से कानून की प्रक्रिया का दुरूपयोग किया और विभागाध्यक्ष व उनके साथियों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया।
read more at भाषा


