Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टॉयलेट में फ्लश के लिए क्‍यों होते हैं 2 बटन?

short by अपर्णा / on Wednesday, 30 April, 2025
वेस्‍टर्न स्‍टाइल टॉयलेट-कमोड में फ्लश करने के लिए सामान्यत: 2 बटन दिए होते हैं जिनमें से एक बटन बड़ा और दूसरा छोटा होता है। बड़ा बटन दबाने से ज़्यादा पानी जबकि छोटा बटन दबाने से कम पानी गिरता है। लोगों को यूरिन फ्लश करने के लिए छोटे बटन और मल फ्लश करने के लिए बड़े बटन का इस्तेमाल करना चाहिए।