Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोग चाहते थे हम अपने बैज उनके पास छोड़ दें: तुर्किये से लौटने के बाद एनडीआरएफ

short by रौनक राज / on Wednesday, 22 February, 2023
एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया है कि भूकंप प्रभावित तुर्किये में हमारे बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच मज़बूत रिश्ता बन गया। उन्होंने कहा, "वे चाहते थे...हमारे बचावकर्मी अपने यूनिफॉर्म पर लगे बैज उनके पास छोड़ दें…उन लोगों ने बचावकर्मियों की जेबों में अपनी चीज़ें रख दीं।" 'ऑपरेशन दोस्त' में शामिल एनडीआरएफ के बचावकर्मी भारत लौट आए हैं।