Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों के पास थीं 40 गोलियां, 3 बार बदले थे कपड़े: मुंबई पुलिस

short by श्वेता भारती / on Thursday, 25 April, 2024
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को एक कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस ने कहा है कि दोनों के पास 40 गोलियां थीं जिनमें से 5 इस्तेमाल की गईं। पुलिस के मुताबिक, 17 गोलियां बरामद हुईं और 18 की तलाश जारी है। बकौल पुलिस, घटना के बाद आरोपियों ने 3 बार कपड़े बदले थे।