Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेबी ने ट्रांज़ैक्शन चार्ज को लेकर जारी किया सर्कुलर, 10% गिरे Angel One के शेयर

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 2 July, 2024
भारतीय बाज़ार नियामक सेबी ने ट्रांज़ैक्शन चार्ज को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है जिसके बाद एंजल वन के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 10% से ज़्यादा गिर गए। सेबी के सर्कुलर के मुताबिक, मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (एमआईआई) को टर्नओवर के हिसाब से डिस्काउंट नहीं देना चाहिए। सेबी का यह नया सर्कुलर 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा।