Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में किसी भी निर्दोष पर केस दर्ज न हो: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 20 April 2022
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जहांगीरपुरी में उस इलाके का दौरा किया है जहां हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जल्द-से-जल्द अपराधियों को पकड़ने का आह्वान किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस मामले में किसी भी निर्दोष शख्स पर केस दर्ज नहीं किया जाए।
read more at ABP न्यूज़