वेश्यालय चलाने के लिए वकील ने HC से मांगा संरक्षण, नाराज़ जज ने लगाया जुर्माना
कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में वेश्यालय चलाने के लिए संरक्षण की मांग करते हुए एक वकील ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसको हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका को लेकर जस्टिस बी पुगलेंधी नाराज़ हो गए और वकील पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया है। जस्टिस पुगलेंधी ने कहा कि समाज में वकीलों की प्रतिष्ठा कम हो रही है।
read more at हिन्दुस्तान


