मैं केजरीवाल का हनुमान हूं, उनके सभी लंबित कार्यों को पूरा करुंगा: कैलाश गहलोत
दिल्ली सरकार के मंत्री व 'आप' नेता कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'हनुमान' हैं और उनके सभी लंबित कार्यों को वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता हमें आशीर्वाद देगी और अरविंद केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।"
read more at भाषा


