Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के जिस सरकारी बंगले में रहते थे (जिसे बीजेपी 'शीशमहल' कहती थी), उसे जनता के लिए खोला जा रहा है। इसके अंदर रखे सामान पर कीमत लिखी है। ₹58,83,66,314 के बंगले में ₹11-लाख का झूमर, ₹4-लाख का सोफा, एक कमरे में रिमोट कंट्रोल वाले करीब ₹6-लाख के पर्दे लगे हैं और किचन में लिफ्ट है।
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 27 November 2026
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, रूस के दक्षिण कोरिया के प्रति रुख को लेकर कूटनीतिक विवाद के बाद उत्तर कोरिया ने रूस को दी जा रही सैन्य सहायता अस्थायी रूप से रोक दी है। हाल ही में रूसी उप-विदेश मंत्री ने कहा था कि उनका देश उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव कम करने में मदद करेगा।
read more at Firstpost
एक नई स्टडी के मुताबिक, रचनात्मक-जिज्ञासु स्वभाव के लोग, खासकर महिलाओं के सिंगल रहने की संभावना अधिक होती है। वहीं, मिलनसार-सहयोगी स्वभाव के लोग कम सिंगल रहते हैं। पुरुषों में नकारात्मक भावनाएं अधिक अनुभव करने वालों के सिंगल होने की संभावना ज़्यादा मिली। वहीं, चालाक और भावनाओं में नहीं बहने वाले लोगों में सिंगल रहने की संभावना कम पाई गई।
read more at Wion
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में 121 किलोग्राम (₹160 करोड़) के सोने के आभूषण दान करने वाले वर्धमान जैन चेन्नई स्थित 'एक्सेस हेल्थकेयर' के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। सांख्यिकी में स्नातक कर चुके वर्धमान ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। वह डेल सर्विसेज़ के BPO डिवीज़न में एमडी रह चुके हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें असिस्टेंट डायरेक्टर (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) के 50, स्टैटिस्टिक्स के 36, माप-तौल के 26, केमिस्ट्री के 21 और प्लांट प्रोटेक्शन के 14 पद शामिल हैं। वहीं, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे और 12 जनवरी 2027 तक किए जा सकेंगे।
read more at X
सर्वेश हेल्थ फैसिलिटी के मुताबिक, 'सेडेंट्री लाइफस्टाइल की समस्या', 'डाइट में फाइबर की कमी', 'वॉशरूम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल' (गुदा की नसों पर बहुत दबाव पड़ता है) और 'लंबे समय तक रहने वाले तनाव' के कारण युवाओं में बवासीर के मामले बढ़ रहे हैं। फाइबर-इनटेक बढ़ाकर, शौचालय में फाइव-मिनट रूल अपनाकर, स्ट्रेस को मैनेज करके इससे बचा जा सकता है।
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 26 November 2026
अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक (थाईलैंड) में एक ऑयल डिपो में भयानक विस्फोट हुआ है और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को तत्काल वहां से चले जाने के लिए कहा गया है। ऑनलाइन सामने आए वीडियोज़ में आग और काले धुएं की ऊंची लपटें दिख रही हैं। दमकल कर्मियों और बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
read more at Youtube
टाइम्स नाउ ने 26/11 मुंबई हमले (2008) को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब से पूछताछ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में घायल दिख रहा कसाब कह रहा है, "उसने (बॉस) कहा था- 'जन्नत में जाओगे'...गिना नहीं कितनों को मारा, बस गोलियां चलाते रहे...उसने (आम) लोगों को मारने को कहा था...बोला था- 'जब तक ज़िंदा रहो, मारते रहो'।"
read more at Instagram
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायिका को किशोर होने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल करने पर विचार करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने बागपत में डकैती के दौरान हत्या के मामले में एक किशोर की ज़मानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि 16 साल की उम्र तक पर्याप्त परिपक्वता आ जाती है।
read more at Tv9hindi
Load More