ओडिशा में एयरपोर्ट के पास कंटेनरों में भरा 87 किलो सोना व 100 किलो चांदी हुई ज़ब्त
भुवनेश्वर (ओडिशा) में एयरपोर्ट के पास अधिकारियों ने सोमवार को 87 किलोग्राम सोने व 100 किलोग्राम चांदी से भरे 2 कंटेनरों को ज़ब्त किया। अधिकारी के मुताबिक, यह माल अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली से इंडिगो और विस्तारा की फ्लाइट्स से भुवनेश्वर लाया गया है। इसकी कीमत बाज़ार में ₹30 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।
read more at इंडिया टीवी


