ऐक्टर विक्रम ने बताया- हिंदी व तमिल फिल्म के दर्शकों में क्या अंतर है
अभिनेता चियान विक्रम ने हिंदी व तमिल फिल्म के दर्शकों में अंतर बताया है। उन्होंने कहा, "मेरे बेस्ट फ्रेंड की गर्लफ्रेंड से मुझे प्यार हो जाए और मैं दोस्त को मारने का सोचूं...ऐसी चीज़ें हिंदी में मज़ेदार लगती हैं लेकिन तमिलियन बोलेंगे, 'मैंने ऐसा कैसे किया'?" बकौल ऐक्टर, तमिल सिनेमा में जान देकर भी दोस्त का साथ देना होता है।


