बिहार में 7 से 28 अगस्त के बीच होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, पेपर लीक के चलते हुई थी रद्द
बिहार में पिछले वर्ष पेपर लीक के चलते रद्द की गई पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आगामी 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी। इसे लेकर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सभी ज़िलों के ज़िलाधिकारियों को पत्र लिखा है। यह परीक्षा तय तारीखों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक शिफ्ट में होगी।
read more at हिन्दुस्तान


