अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, बताया गया PDA का नया मतलब
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पोस्टर लगाया गया है। इसमें PDA का नया अर्थ 'पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद' बताया गया है। पहले PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक था। अखिलेश ने कहा कि भगवान सबके हैं और वे केदारेश्वर, मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे।
read more at Timesnowhindi


