Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

14 साल तक नीदरलैंड्स के पीएम रहे मार्क रुटे सत्ता सौंपने के बाद साइकल से हुए रवाना

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 7 July, 2024
नीदरलैंड्स के 14 साल तक प्रधानमंत्री रहे मार्क रुटे ने हेग स्थित अपने कार्यालय से अनोखे अंदाज़ में विदाई ली। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी डिक शूफ को सत्ता सौंपी और प्रधानमंत्री कार्यालय से साइकल पर रवाना हुए। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी प्रशंसा की। वह इस वर्ष के अंत में नाटो के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।