मैं फीस नहीं लेता, फिल्म चलने पर ही मुनाफे में हिस्सा लेता हूं: अक्षय कुमार
ऐक्टर अक्षय कुमार ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024' में पूछे गए सवाल 'ऐक्टर्स की सैलरी के चलते फिल्म का बजट बढ़ जाता है' पर कहा, "मैं अगर कोई फिल्म साइन करता हूं तो कोई फीस नहीं लेता।" उन्होंने कहा, "अगर यह सफल होती है तो मैं मुनाफे में हिस्सा लेता हूं और असफलता पर मुझे कोई पैसा नहीं मिलता।"


