Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के किए दर्शन, दान में दिए ₹5 करोड़

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 20 October, 2024
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रविवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए और दोनों धामों को ₹5 करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी। मुकेश अंबानी ने सुबह बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की जिसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम न सिर्फ धार्मिकस्थल हैं बल्कि भारतीय संस्कृति व परंपरा के प्रतीक हैं।
read more at ABP न्यूज़