Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SEBI ने नियमों के उल्लंघन को लेकर बिज़नेसमैन सुनील लुल्ला पर लगाया ₹50 लाख का जुर्माना

short by तान्या झा / on Sunday, 3 November, 2024
बाज़ार नियामक सेबी ने इरोज़ इंटरनैशनल मीडिया के प्रमोटर व पूर्व एमडी सुनील लुल्ला पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया है। उसके मुताबिक, लुल्ला ने नियामक के निर्देशों का पालन नहीं किया और इरोज़ इंटरनैशनल के निदेशक पद से इस्तीफा नहीं दिया। सेबी ने कहा कि उन्होंने जून 2023 से जुलाई 2024 तक नियामक के आदेश का पालन नहीं किया।
read more at Moneycontrol