कांग्रेस का कूड़ेदान बनी बीजेपी: पंजाब कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर चड्ढा
पंजाब कांग्रेस के 7 नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर 'आप' नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, "'पंजाब कांग्रेस' का सारा कूड़ा बीजेपी में शामिल हो रहा है। बीजेपी कांग्रेस का कूड़ेदान बन गई है।" कांग्रेस के राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा व अमरजीत एस सिद्धू समेत 7 नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं।
read more at जनसत्ता


