एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री के बीच बीते माह यूएस में हुई थी सीक्रेट मीटिंग: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी कनाडाई समकक्ष मेलानी जोली के बीच बीते माह वॉशिंगटन (अमेरिका) में सीक्रेट मीटिंग हुई। बकौल रिपोर्ट, कनाडा द्वारा भारत संग संबंध सुधारने की कोशिशें की जा रही हैं। इससे पहले, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका का आरोप लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


