Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डाउन हुई आईआरसीटीसी की टिकटिंग सर्विस

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 25 July, 2023
आईआरसीटीसी ने मंगलवार सुबह बताया कि तकनीकी कारणों से उसकी टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। आईआरसीटीसी के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, "हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। दिक्कत ठीक होते ही हम सूचित करेंगे।" कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि टिकट बुक करते समय उन्हें एरर दिखा।