Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब अल-नासर ने अपने मैनेजर रूडी गार्सिया को किया बर्खास्त

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 13 April, 2023
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब अल-नासर ने अपने मैनेजर रूडी गार्सिया को एक साल से भी कम समय में बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि अल-हिलाल के खिलाफ मैच से कुछ दिन पहले ड्रेसिंग रूम में तनाव की रिपोर्ट्स आने के बाद यह फैसला लिया गया है। अल-नासर ने पिछले चार लीग मैचों में 7 अंक अर्जित किए हैं।