मुझ पर पीएम मोदी का हाथ है, मुझे कोई नहीं हरा सकता: काराकाट में पवन से चुनौती पर कुशवाहा
काराकाट लोकसभा सीट (बिहार) से एनडीए प्रत्याशी व आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर कहा है कि काराकाट में सिर्फ 'मोदी फैक्टर' चलेगा। कुशवाहा ने कहा कि उनके सिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है और दुनिया की कोई ताकत उन्हें हरा नहीं सकती।
read more at हिन्दुस्तान


