विक्की-कटरीना की शादी फिलहाल नहीं हो रही: शादी की अफवाहों पर विक्की की कज़न
अभिनेता विक्की कौशल की कज़न उपासना वोहरा ने कहा है कि विक्की और कटरीना कैफ की शादी फिलहाल नहीं हो रही। उन्होंने कहा, "ऐसी चीज़ें होंगी तो वे घोषणा करेंगे। बॉलीवुड में अकसर ऐसी अफवाहें फैलाई जाती हैं और बाद में पता चलता है कि बात कुछ और ही थी।" दरअसल, रिपोर्ट्स थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करेंगे।


