Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी हाईकोर्ट ने 2 नैशनल हाईवे पर गड्ढों को लेकर एनएचएआई से मांगा जवाब

short by मनीष झा / on Wednesday, 11 September, 2024
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 2 नैशनल हाईवे (एनएच- 43 और एनएच-45) पर गड्ढों को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता के वकील के मुताबिक, दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन सवारों से टोल वसूला जाता है। इसके बावजूद इनका उचित रख-रखाव नहीं किया जाता है।