Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिलेश यादव पर वकील विष्णु शंकर जैन ने किया मानहानि का केस, मांगा ₹1 का हर्जाना

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 18 January 2026
सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में जैन ने कहा है कि अखिलेश ने नवंबर 2024 में X पर 3 टिप्पणियां की थीं जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ। उन्होंने अखिलेश से हर्जाने के तौर पर ₹1 मांगा है।