सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस में की गई ज़हर देने की कोशिश: रिपोर्ट
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस में कथित तौर पर ज़हर देने की कोशिश की गई है। रूस के एक पूर्व जासूस द्वारा संचालित जनरल एसवीआर नामक सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार, असद बीमार पड़ गए थे और उन्हें तेज़ खांसी व घुटन होने लगी। उनकी जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके शरीर में ज़हर था।
read more at हिन्दुस्तान


