Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके ने अपनी आधिकारिक सूची में कोविड-19 के 9 नए लक्षणों को जोड़ा

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 5 April 2022
यूके में कोविड-19 संक्रमण के 9 नए लक्षण उभरकर सामने आए हैं। ये लक्षण 'ठीक से सांस न ले पाना', 'थकान', 'शरीर दर्द', 'सिर दर्द', 'गले में दर्द रहना', 'बंद नाक या नाक बहना', 'डायरिया', 'भूख ना लगना' और 'कमज़ोरी महसूस करना' हैं। यूके ने पहले इस बीमारी के लक्षण 'बुखार', 'कफ', और 'सूंघने/स्वाद आने की शक्ति खोना' बताए थे।