Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिखा की इन-स्विंगर पर बोल्ड हुईं एलिसा, जाफर ने 'महिला क्रिकेट की बॉल ऑफ द सेंचुरी' बताया

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 9 October 2021
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I में शुक्रवार को भारतीय महिला पेसर शिखा पांडे ने पारी की दूसरी गेंद पर एलिसा हीली को क्लीन-बोल्ड कर दिया। गेंद टप्पा खाने के बाद इन-स्विंग होते हुए विकेट से जा टकराई। वसीम जाफर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "महिला क्रिकेट की...बॉल ऑफ द सेंचुरी।" ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पत्रकार क्लोई-अमैंडा बेली ने लिखा, "खतरनाक गेंद।"