अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर की पीएम मोदी के साथ तस्वीर, लिखा- 'वाइट हाउस में आपका स्वागत है'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, "प्रधानमंत्री, वाइट हाउस में आपका स्वागत है।" तस्वीर में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी नज़र आ रही हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा था, "राष्ट्रपति बाइडन, आतिथ्य और सत्कार के लिए शुक्रिया।"
read more at Twitter


