'आप' सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद हुए बसपा में शामिल, नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली की 'आप' सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद रविवार को बसपा में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "आज मुझे एहसास हो रहा है कि मैं अपनी पार्टी में आ गया हूं...'आप' में शामिल होना एक बुरे सपने जैसा था।" उन्होंने पिछले महीने 'आप' से इस्तीफा दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


